क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बायोग्राफी – परिचय, फुटबॉल, प्रॉपर्टी, कार कलेक्सन, लाइफस्टाइल

दोस्तों आज हम क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बायोग्राफी के बारे में पढ़ने जा रहे है जो एक गरीब परिवार में जन्मे थे और आज दुनिया का सबसे अमीर फुटबॉलर है, इन्हें फुटबॉल की दुनियां का शहंशाह कहा जाता है| जिसका चयन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम में सिर्फ 18 साल की उम्र में ही हो गया| रोनाल्डो ने बहुत ही कम उम्र में बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली थी| लेकिन उनको यह सफलता हासिल करने के लिए बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा था तो इस लेख में हमारे साथ अंत तक बने रहिये और जानिए कैसे एक माली का बेटा दुनियां का सबसे आमिर फुटबॉलर बन गया|

Table of Contents

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बायोग्राफी, जीवन परिचय :

नामक्रिस्टियानो रोनाल्डो
उपनामCR7, रोकेट रोनाल्डो, रोनी, सी रोनाल्डो
जन्मस्थानफनचल, मदीरा पुर्तगाल
जन्मदिन5 फरवरी 1985
नागरिकतासैंटो एंटोनियो
राशिकुंभ
धर्मकॅथोलिसिस्म
जर्सी नंबर7
पेशापुर्तगाली फुटबॉलर
नेटवर्थ$500 मिलियन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बायोग्राफी, परिचय और परिवार :

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म पुर्तगाल के फनचल मैडिएरा में 5 फरवरी 1985 को हुवा था| इनका पूरा नाम क्रिस्टीयानो रोनाल्डो दोस सैंटोस अवेइरो है| इनके पिता का नाम जोस डिनिस एवेइरो था और उनकी माता का नाम  मारिया  डालोरेस डॉस सैंटोस अवीयरो है|  इनके पिता नगर पालिका में माली का काम किया करते थे साथ ही पार्ट टाइम में extra income के लिए वह kidman का काम भी किया करते थे और उनकी माता घर चलाने के लिए दूसरों के घरों में जाकर रसोइया का काम किया करती थी|

cristiano के एक बड़ा भाई ह्यूगो और दो बड़ी बहनें एल्मा और लिलियाना कैटिया है| इनके 4 बच्चे भी है जिनमें इनके बड़े बच्चे का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है जिसका जन्म 17 जून 2010 में हुवा, इसकी माता के बारे में ronaldo ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है इनके आलावा क्रिस्टियानो के जुड़वाँ बच्चे मातेओ, ईवा मारिया है जिनका जन्म सेरोगेसी के जरिये 8 जून 2017 को हुवा था| इनके आलावा एक बेटी और है जिसका नाम  अलाना मार्टिनेज है जिसका जन्म 12 नवंबर 2017 को हुवा था इसकी माँ रोनाल्डो की वर्तमान गर्लफ्रेंड है|

मातामारिया  डालोरेस डॉस सैंटोस अवीयरो
पिताजोस डिनिस एवेइरो
भाईह्यूगो
बहनएल्मा और लिलियाना कैटिया
बच्चेक्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर,

मातेओ, ईवा मारिया, अलाना मार्टिनेज

प्रारम्भिक जीवन और फुटबॉल की शुरुआत :

रोनाल्डो को बचपन से ही फुटबॉल का शौक था सिर्फ 8 साल की उम्र में उनको एंडोरीना स्पोर्ट्स क्लब में ले लिया गया| रोनाल्डो धीरे- धीरे बहुत अच्छा फुटबॉल खेलना सिख गये| मात्र 10 साल की उम्र में उनको पुर्तगाल के सबसे बड़े सपोर्ट क्लब में ले लिया गया| उसके 2 साल बाद रोनाल्डो एक बेहतर फुटबॉलर बन गये जिससे उनको क्लब के अधिकारीयों ने क्रिस्टियानो को 15 पाउंड में साइन कर लिया जिसके कारण उनको पुर्तगाल छोडकर लिस्बन जाना पड़ा क्यूंकि यह क्लब पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में था| इस तरह रोनाल्डो के फुटबॉल करियर की शुरुआत हुई|

क्रिस्टियानो का फुटबॉल में करियर :

रोनाल्डो ने मेहनत करके अपना पहला क्लब मैच 17 साल की उम्र में खेला जिसके बाद वह एक अच्छे खिलाड़ी माने जाने लगे और इस मैच से रोनाल्डो को काफी फायदा हुवा|

  • 2003 में इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने रोनाल्डो को $17 मिलियन में साइन किया उस वक्त उनकी उम्र 18 साल थी| उसके बाद रोनाल्डो ने एफे कप, तीन प्रीमियर लीग टाइटल, एक चैंपियंस लीग टाइटल, ओर एक फीफा कप वर्ल्ड कप अपनी टीम को जीताया| उस समय के वह सबसे महंगे टिनएजर खिलाड़ी बन चुके थे|
  • 2009 में रियल मेड्रिड ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को $132 मिलियन देकर रोनाल्डो को अपनी टीम में शामिल कर लिया| रियल मेड्रिड में रोनाल्डो ने 15 ट्रोफी जीती थी|
  • 2018 में इटली के फुटबॉल क्लब जुबेन्डर्स ने 100 मिलियन पाउंड्स में रोनाल्डो को अपनी टीम में साइन करा लिया | इस प्रकार रोनाल्डो ने अपना करियर बनाया|

फुटबॉल में करियर बनाते समय क्रिस्टियानो के सामने आयी समस्याएं :

15 साल की उम्र में रोनाल्डो के माता-पिता को पता चला की रोनाल्डो के ह्रदय में ‘हार्ट रेसिंग’ बीमारी है| डॉक्टर को दिखने पर बताया की  इनके ह्रदय में बडी समस्या है जिसके कारण डॉक्टर ने बताया की या तो सर्जरी करनी पड़ेगी या फिर इनको फुटबॉल खेलना बंद करना होगा और यह भी कहा की सर्जरी में इनकी जान भी जा सकती है लेकिन रोनाल्डो ने सर्जरी करने का फैसला लिया| सर्जरी के बाद रोनाल्डो फिर से खेलने लगे|

जब रोनाल्डो 15 साल के थे उस टाइम उनके पिता की 52 साल की उम्र में ज्यादा शराब पीने के कारण मृत्यु हो गयी जिससे वह काफी समय तक सदमे में रहे क्योंकि परिवार में उनको सबसे ज्यादा अपने पिता से लगाव था|

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हाइट, वेट :

वजन80kg
हाइटफिट व इंच में 6’1″

 

सेंटीमीटर में- 185

मीटर में – 1.85

आँखों का कलरकाला-भूरा
बालों का कलरकाला
कमर का माप43 इंच
छाती का माप33 इंच
बायसेप14 इंच

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शिक्षा :

उनका का बचपन से ही फुटबॉल में लगाव था उनका पढाई में मन लगता ही नहीं था| जब वह 14 साल के थे तब उन्होंने अपने टीचर को टेबल फेंक कर मार दी तो उनको स्कूल से निकाल दिया, उसके बाद से उन्होंने पढाई छोड़ दी और अपना पूरा फोकस फुटबॉल पर कर दिया और इस फैसले का समर्थन उनकी माँ ने भी किया|

इसे भी पढ़े- आईएएस रिया डाबी की बायोग्राफी 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पसंदीदा चीजें :

रोनाल्डो को पुर्तगाली खाना बहुत पसंद है|

खानापुर्तगाली फ़ूड, बाकलाउ ए ब्राज
अभिनेतालुईस फिगो
 रंगसफ़ेद
फिल्मद सिक्स्थ सेंस

शौक

संगीत व वर्कआउट

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड :

रोनाल्डो कई मॉडल्स और अभिनेत्रियों को डेट कर चुके है जिनके नाम इस प्रकार है –  नेरेडा गैलार्डो, पेरिस हिल्टन, मेर्चे रोमेरो, जेम्मा एटकिन्सन, बिपाशा बसु, जॉर्डन जाडेल, इरिना, सोराया चाव्स और टाइस

अभी रोनाल्डो  जॉर्जिना रोड्रिगेज को डेट कर रहे है  और जल्द ही माना जा रहा है की क्रिस्टियानो, जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी करने वाले है| जॉर्जिना एक बच्चे की माँ भी है|

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सम्पति :

  • रोनाल्डो ने 2021 में 906 करोड़ रूपये की कमाई की थी जिसमें 453 करोड़ रूपये सेलेरी और बाकि के एडवर्टिजमेंट से कमाये|
  • रोनाल्डो दुनियां के सभी खिलाडियों में आय के मामले में प्रथम स्थान पर है| ronaldo के पास कार कलेक्सन की बात की जाये तो कुल 40 करोड़ से भी ज्यादा की कीमत है, जिनमे कार की बात की जाये तो Maclaren Senna, Ferrari F12 TDF, Lamborghini, Rollec Royace, Buggati Chiron and Veyron, Mercedes, Ferrari F12 जैसी कई कारें है|
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मकान/घर की बात करे तो उनके पास spain में capital Madrid में आलीसान महल जैसा घर है जिसकी कीमत कुल 80 करोड़ है जिसमें वह अपनी फेमिली के साथ रहते है| इसके आलावा new york की सबसे बड़ी बिल्डिंग Trump Tower में भी एक अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 180 करोड़ है|
  • इसके  आलावा रोनाल्डो के पास एक jet भी है जिसकी कीमत 380 करोड़ है जिसमें वे अक्सर यात्रा करते है|
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल networth $500 मिलियन है|

क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़े विवाद :

30वें जन्मदिन से जुड़ा विवाद

एक बार क्रिस्टियानो ने एक मैच हारने के बाद अपने जन्मदिन को बहुत धूम-धाम से मनाया था जिसके कारण उनके फेन उनसे काफी नाराज हो गये थे|

रेप से जुदा विवाद

2005 में क्रिस्टियानो पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था उसके बाद उनको पुलिस पकड़ कर भी ले गयी थी लेकिन थोड़ी देर बाद उनको वापस छोड़ दिया गया था| जिस लड़की ने यह आरोप लगाया था उसने अपना आरोप वापस ले लिया था| इससे उनकी इमेज पर काफी बुरा असर पड़ा था|

क्लब में शराब पीने से जुड़ा विवाद

साल 2008 में ‘डेली मिरर’ अकबार ने एक खबर छापी की क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब में जाकर बहुत ज्यादा पी थी, इस खबर से उनके फेन्स पर काफी असर पड़ा क्यूंकि वह शराब नहीं पीते थे| हालाँकि यह खबर झूठी थी और ‘डेली मिरर’ अकबार ने क्रिस्टियानो से माफ़ी भी मांगी थी|

क्रिस्टियानो के बेटे की माँ से जुड़ा विवाद :

रोनाल्डो के बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर की माँ कोन है, इस बात को लेकर काफी विवाद हुवा था और यह भी कहा गया है की इस बच्चे को 20 साल की युवती ने जन्म दिया है और क्रिस्टियानो ने युवती को पैसे देकर बच्चे की कस्टडी ले ली|

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बायोग्राफी से जुड़े कुछ तथ्य :

  • क्रिस्टियानो कभी भी शराब और सिगरेट नहीं पीते क्यूंकि उनके पिता कि मृत्यू शराब की वजह से कम उम्र में ही म्रत्यु हो गयी थी|
  • इनके शरीर पर एक भी टेटू नहीं है क्यूंकि ये अक्सर रक्तदान करते है|
  • इनके पिताजी अमेरिकन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के फेन थे तो उन्होंने नाम के साथ रोनाल्डो जोड़ दिया|
  • रोनाल्डो अपने instagram पर एक पोस्ट डालने के लिये 6.9 करोड़ रूपये चार्ज करते है, रोनाल्डो ने 2021 में instagram से 340 करोड़ रूपये कमाये है|
  • रोनाल्डो के फ्री- किक की रफ़्तार 130 किमी/घंटा होती है|

क्रिस्टियानो की सफलता आज उस मुकाम तक पहुंच चुकी ह जहाँ तक पहुँचने का हर खिलाड़ी का सपना रहता है|

इसे भी पढ़े- MBA चाय वाला की बायोग्राफी 

धन्यवाद 

AUTHOR-ABHISHEK SANEL 

Leave a Reply