बप्पी लाहिरी की बायोग्राफी – मौत का कारण, परिवार, उम्र, वाइफ, नेटवर्थ

दोस्तों आज हम बप्पी लाहिरी का जीवन परिचय (bappi lahiri biography in hindi) पढ़ने जा रहे है जो की अब इस दुनियां में नहीं है| इस लेख में हम आपको बप्पी लाहिरी की बायोग्राफी, मौत का कारण, जीवन परिचय, परिवार, गाने, उपलब्धियां, नेटवर्थ आदि के बारे में बतायेंगे तो इस लेख में आप हमारे साथ अंत तक बने रहिये|

बप्पी लहीरी की बायोग्राफी, जन्म, मृत्यू, नेटवर्थ

नामबप्पी लाहिरी
असली नामअलोकेष लाहिड़ी
उपनामडिस्को किंग
जन्म27 नवम्बर 1992
मृत्यु16 फरवरी 2022
जन्म स्थानपश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी
राशिधनु
धर्महिन्दू
शौकफुटबॉल और क्रिकेट देखना
नेटवर्थ20 करोड़

बप्पी लाहिरी का जीवन परिचय (बप्पी लाहिरी की बायोग्राफी) :

इन्होंने भारतीय सिनेमा के संगीत को डिस्को के रूप में एक अलग ही मोड़ दिया था| बप्पी लाहिरी का असली नाम अलोकेष लाहिड़ी है और इनको कई उपनामों से भी जाना जाता है जैसे की डिस्को किंग, बप्पी दा| इन्होंन फिल्मों के अलावा अपने खुद के एल्बम भी निकले थे| ये जब 3 साल के थे उसी समय उन्होंने तबला बजाना शुरू कर दिया था| बप्पी लाहिरी ने अपने डिस्को संगीत से काफी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी|

बप्पी लाहिरी का परिवार :

इनके पिताजी का नाम अपरेश लहरी और माता का नाम बांसुरी लहरी था| बप्पी लहरी के माता- पिता दोनों ही शास्त्रीय और श्यामा संगीत के संगीतकार थे| ये अपने माता-पिता के एक ही संतान थे मतलब बप्पी लाहिरी के कोई भी भाई बहन नहीं था| इनकी पत्नि का नाम चित्रणी लाहिड़ी है| इनके 2 बच्चे भी है जिनके नाम रेमा लाहिरी (बेटी) और बप्पा लाहिरी (बेटा) है| रेमा लाहिरी एक गायिका और बप्पा लाहिरी संगीत निर्देशक है|

माताबांसुरी लहरी
पिताअपरेश लहरी
भाई-बहनकोई नहीं
पत्नीचित्रणी लाहिड़ी
बच्चेबप्पा लाहिरी (बेटा), रेमा लाहिरी (बेटी)

बप्पी लाहिरी की शिक्षा :

स्कूलज्ञात नहीं
कॉलेजज्ञात नहीं
योग्यताज्ञात नहीं

बप्पी लाहिरी की शारिरीक संरचना :

वेट85 kg
हाइट5’5″
शारीरिक संरचनाछाती- 42 इंच

 

कमर- 36 इंच

बाइसेप्स 16 इंच

बालों का कलरकाला
आँखों का कलरभूरा

बप्पी लाहिरी का संगीत में करियर :

ये एक संगीतकार परिवार से ताल्लुक रखते थे| 3 साल की उम्र में तबला बजाना शुरू किया और 14 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया| संगीत में इनका बहुत लगाव होने के कारण 19 साल की उम्र में ये मुंबई चले गये और इन्होंने अपना पहला गाना 1972 में एक बंगाली फिल्म “दादू” में गाया|

उसके बाद उन्होंने 1973 में एक हिंदी फिल्म “नन्हा शिकारी” में गाना गाया| हालाँकि अभी तक उनको संगीत के क्षेत्र में इतनी प्रसिद्धी नहीं मिली थी| साल 1975 में इन्होंने “जख्मी” फिल्म में गाना गाया| इस गाने के बाद उन्हें काफी प्रसिद्धी मिल गयी| यह गाना उन्होंने किशोर कुमार और मोहम्मद रफ़ी के साथ गाया था|

इसके बाद उन्होंने याद आ रहा है, सुपर डांसर (डिस्को डांसर), प्यार चाहिए मुझे जीने के लिए (मनोकामना), यार बिना चैन कहाँ रे (साहब), ऊलालाऊलाला (द डर्टी पिक्चर), बॉम्बे से आया मेरा दोस्त (आप की खातिर), ऐसे जीना भी क्या जीना है (कसम पैदा करने वाले की) जैसे कई हिट गाने दिए|

बप्पी लाहिरी की नेटवर्थ, सम्पति :

आपको बता दें की बप्पी लाहिरी एक गाना गाने  के लिए 8 से 10 लाख रूपये लेते थे| उनकी नेटवर्थ 20 करोड़ रूपये थी| इनकी सालाना इनकम 2 करोड़ से ज्यादा थी| बप्पी को ऑडी (AUDI), बीएमडब्लू (BMW), टेस्ला जैसी महंगी गाड़ियों का शौक था| हाल ही में उन्होंने 55 लाख रूपये की टेस्ला की कार मंगवाई थी|

बप्पी लाहिरी की उपलब्धियां और पुरस्कार :

  • इन्होंने 1 साल में 33 फिल्मों में गाने  गाकर अपने नाम का वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज किया| यह उपलब्धि उन्हें 1986 में मिली थी|
  • बॉलीवुड में उनके योगदान और एक अच्छे संगीतकार होने के नाते उनको 63 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया था|

बप्पी लाहिरी का सोने (GOLD) से लगाव :

इन्हें सोने से काफी लगाव था| इनका कहना था की सोना इसके लिया इनका भगवन है और ये सोने को अपने लिए लकी मानते थे| ये अपने गले में 6-7 सोने की चैन और अँगुलियों में भारी-भारी सोने की अंगूठियाँ पहने हुये रखते थे| अपनी और अपने सोने की सुरक्षा के लिए ये अपने साथ 4 बॉडीगार्ड रखते थे|

बप्पी लाहिरी की पसंद :

पसंदीदा अभिनेताअमिताभ बच्चन और सलमान खान
अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित
संगीतकारकिशोर कुमार और ए.आर. रहमान
पसंदीदा खानारिवर फिश और आलू पोस्टो
पसंदीदा शहरदुबई

बप्पी लाहिरी के बारे में कुछ तथ्य :

  • इनको शराब और सिगरेट से काफी दूरियां बनाकर रखते है|
  • बप्पी लाहिरी को फुटबॉल और क्रिकेट देखना पसंद है|
  • ये किशोर कुमार के भांजे है|
  • शाहरुख़ खान की टीम कोलकाता नाईटराइडर्स की लिए 2008 में इन्होंने गाना गाया था|

bappi lahiri death reason | बप्पी लिहारी की मौत का कारण :

इनकी मृत्यु ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) नामक रोग के कारण हुई थी| बप्पी लाहिरी भी इसी रोग से काफी समय से लड़ रहे थे और अंत में वह 16 फरवरी 2022 को इस दुनियां को छोडकर चले गये|

नवाज़ुद्दीन सिद्धिकी की बायोग्राफी – वॉचमेन से भारतीय सिनेमा का सुपरस्टार बनने तक का सफ़र

क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) रोग :

इस रोग के कारण जब व्यक्ति नींद में सो रहा होता है तब उसे सांस लेने में समस्या आती है जिसके कारण व्यक्ति को नींद में खर्राटे लेने की आदत हो  जाती है और ये बीमारी जब ज्यादा बढ़ जाती है तो खून में वायु नहीं जा पाती है जिसके कारण व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है| 2019 की लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक 28 मिलियन भारतीय इस रोग से पीड़ित है|

MBA चाय वाला (प्रफुल्ल बिल्लोरे) की बायोग्राफी

अनुभव दुबे (CHAI SUTTA BAR) की बायोग्राफी

उम्मीद करता हु की बप्पी लाहिरी की बायोग्राफी के इस लेख को पढकर आपको अच्छा लगा होगा| आपको इस ब्लॉग पर successfull businessman story, successfull educated people, celebrity के बारे में पढ़ने को मिलेगा|

धन्यवाद 

WRITER – ABHISHEK SANEL 

इन्हें भी पढ़े 

पंजक त्रिपाठी की बायोग्राफी 

IPS अंकिता शर्मा की बायोग्राफी

2 thoughts on “बप्पी लाहिरी की बायोग्राफी – मौत का कारण, परिवार, उम्र, वाइफ, नेटवर्थ”

Leave a Reply