Vijay Shekhar Sharma Biography In Hindi (2022) | विजय शेखर शर्मा की बायोग्राफी

Vijay Shekhar Sharma Biography – दोस्तों आज हम भारत के अमीर व्यवसायी विजय शेखर शर्मा का जीवन परिचय पढ़ने जा रहे है| विजय शेखर शर्मा पेटीएम के सीईओ और फाउंडर है| इस लेख में आप Vijay Shekhar Sharma Biography, car accident, family, education qualification, career, networth, wife, awards आदि के बारे में पढेंगे|

Table of Contents

Vijay Shekhar Sharma Biography – salary, house, wife, networth in rupees, twitter

नामविजय शेखर शर्मा
जन्मदिन7 जून 1978
जन्मस्थानअलीगढ़ , उत्तर प्रदेश
पेशाव्यवसायी
उम्र44 साल (2022 तक)
राशिमिथुन
वैवाहिक स्थितीविवाहित
धर्महिन्दू
शिक्षाबी टेक
नेटवर्थ120 करोड़ डॉलर (9,13,53,00,000.00 भारतीय रुपया)
Vijay Shekhar Sharma Biography

विजय शेखर शर्मा कौन है (who is vijay sekhar sharma)

विजय शेखर शर्मा भारतीय अरबपति व्यवसायीओं में से एक है | इन्होंने वन97 कम्युनिकेशंस , पेटीएम पेमेंट्स बैंक, पेटियम जैसे संगठनों को स्थापित किया है | पेटियम कम्पनी का मुख्य कार्यालय नोएडा, भारत में है|

फोर्ब्स के द्वारा इन्हें 2017 में 1.3 बिलियन डॉलर की सम्पति के साथ भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति का दर्जा मिला और 2020 में इन्हें 2.35 बिलियन डॉलर सम्पति के साथ इन्हें भारत के दुसरे सबसे कम उम्र के अरबपति आदमी का दर्जा मिला और इसके साथ ही फोर्ब्स के द्वारा ही विजय शेखर शर्मा को 2020 में भारत के 62 वें आमिर आदमी होने का दर्जा दिया|

विजय शेखर शर्मा का परिचय (Vijay Shekhar Sharma Biography)

इनका जन्म 7 जून 1978 को उत्तर प्रदेश जिले के अलीगढ़ जिले में हुआ| ये एक माध्यम वर्गीय परिवार से ही थे| इनकी शुरुआती पढाई भी एक हिंदी मीडियम स्कूल से ही हुई थी| कॉलेज में इन्होंने बी टेक की डीग्री प्राप्त की|

जब विजय शेखर शर्मा 27 साल के थे उस समय ये 10 हजार रूपये महिने की नौकरी करते थे| उसके बाद इन्होंने 2010 में पेटियम कम्पनी की स्थापना की और आज विजय शेखर शर्मा भारत के प्रभावशाली अरबपति बिजनेसमैन की सूचि में आते है| इनके बारे में और ज्यादा जानकारी जानने के लिए इस लेख में आप हमारे साथ में अंत तक बने रहिये|

विजय शेखर शर्मा अलीबाबा कम्पनी के संस्थापक जैक मा को अपनी प्रेरणा मानते है|

विजय शेखर शर्मा का परिवार (vijay shekhar sharma family)

इनके पिताजी के नाम सुलोम प्रकाश शर्मा जो कि स्कूल में शिक्षक और माताजी का नाम आशा शर्मा जो की एक ग्रहणी है| ये अपने माता-पिता की तीसरी संतान है| विजय शेखर शर्मा की पत्नी का नाम है और इनके एक बच्चा भी है जिसका नाम विवान शर्मा है|

पिता का नामसुलोम प्रकाश शर्मा
माता का नामआशा शर्मा
पत्नी का नाममृदुला पाराशर
बच्चे का नामविवान शर्मा

विजय शेखर शर्मा की शिक्षा (vijay shekhar sharma education qualification)

इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा अलीगढ के पास के ही एक शहर हरदुआगंज से एक हिंदी मीडियम स्कूल से की | उसके बाद इन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अभी दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी नाम है) से बी टेक ((1994 से लेकर 1998 तक) की |

स्कूलहरदुआगंज का एक हिंदी मीडियम स्कूल
कॉलेजदिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
शिक्षाबी टेक में स्नातक

विजय शेखर शर्मा की सफलता (vijay shekhar sharma success story)

सन 1997 में ये जब कॉलेज में उस समय इन्होंने indiasite.net की शुरुआत की| इस वेबसाइट को इन्होंने आगे जाकर 2 साल बाद 1 मिलियन डॉलर में बेच दिया |

उसके बाद विजय शेखर शर्मा ने साल 2000 में वन97 कम्युनिकेशंस को स्टार्ट किया| इसमे ये रिंगटोन, परीक्षा रिजल्ट, न्यूज़,क्रिकेट स्कोर आदि के बारे में जानकारी पेश करते थे| आपको बता दे की वन97 पेटियम की मुख्य कम्पनी है जिसको शर्मा जी ने 2010 में लॉन्च किया था| वन97 जून 2021 तक भारत की मूल्यवान युनिकोर्न में से एक है |

साल 2010 में विजय शेखर शर्मा ने पेटियम कम्पनी की स्थापना की | पेटियम का आईपीओ ढाई अरब लाख पर लॉन्च हुआ था | पेटियम के 400 मिलियन से ज्यादा यूजर्स है और 2018 में वारेन बफेट ने इस कम्पनी में 300 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया था |

विजय शेखर शर्मा को मिले गये पुरस्कार (vijay shekhar sharma award)

  • साल 2015 में इनको भारत के 40 साल से कम उम्र के अच्छे बिजनेसमैन की लिस्ट में चुना गया और इनको SABER अवार्ड मिला और CEO OF THE YEAR में नामांकित किया गया |
  • 2016 :- NDTV इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड, इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड, द इकोनॉमिक टाइम्स के द्वारा ईटी एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर से सम्मानित, एमिटी विश्वविद्यालय गुड़गांव से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की, जीक्यू मेन ऑफ द ईयर अवार्ड्स, बिजनेसमैन ऑफ द ईयर, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यश भारती पुरस्कार से सम्मानित |
  • 2017 :- डेटाक्वेस्ट आईटी मैन ऑफ द ईयर, जीक्यू द्वारा चोथा स्थान प्राप्त (50 सबसे प्रभावशाली भारतीयों की श्रेणी में), इसी साल टाइम मैगज़ीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हुये |

विजय शेखर शर्मा कार एक्सीडेंट फरवरी 2022 (vijay shekhar sharma car accident february 2022)

22 फरवरी 2022 को विजय शेखर शर्मा ने अपनी कार जेगुआर रेंज रोवर से अरबिंदो मार्ग पर द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के पास डीसीपी बेनिता मैरी जैकर की गाड़ी को टक्कर मर दी, जिसके लिए इनको धारा 279 के तहत रैश ड्राइविंग के मामले में कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया लेकिन कुछ समय के बाद शर्मा को वापस छोड़ दिया गया |

विजय शेखर शर्मा की नेटवर्थ (vijay shekhar sharma Networth)

आपको बता दे की विजय शेखर शर्मा भारत के प्रसिद्ध अरबपति व्यवसायीओं में से एक है | एक समय था जब ये 10 हजार रूपये महिना कमाते थे और आज विजय शेखर सालाना 3.1 करोड़ रूपये का वेतन लेते है |

विजय शेखर शर्मा की नेटवर्थ 120 करोड़ डॉलर है|

विजय शेखर शर्मा की पत्नी (vijay shekhar sharma wife)

इनकी पत्नी का नाम मृदुला पारासर शर्मा है|

शायद आपको जानना चाहिए – oyo की journey और oyo के मालिक रितेश अग्रवाल की बायोग्राफी

विजय शेखर शर्मा लिंक्डइन, ट्विटर (vijay shekhar sharma linkden, twitter)

mlinkdenयहाँ क्लिक करें
twitterयहाँ क्लिक करें

उम्मीद करता हु की आपको ‘Vijay Shekhar Sharma Biography’ लेख अच्छा लगा होगा और आपको विजय शर्मा के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी | इस ब्लॉग पर हम इसी तरह के आर्टिकल लेकर आते है, आप हमारे ब्लॉग के और भी आर्टिकल भी पढ़ सकते है |

धन्यवाद

WRITER – ABHISHEK SANEL

  1. पेटीएम सीईओ का वेतन क्या है

    पेटियम के सीईओ का वेतन 3.1 करोड़ सालाना है|

  2. क्या पेटीएम चीनी कंपनी है

    नहीं , पेटियम एकक भारतीय कम्पनी है | पेटियम कम्पनी का मुख्य कार्यालय नोएडा, भारत में है|

  3. पेटीएम की कुल संपत्ति क्या है

    पेटीएम की कुल संपत्ति 9,150.7 करोड़ भारतीय रूपये है |

  4. पेटीएम के वर्तमान मालिक कौन हैं

    पेटीएम के वर्तमान मालिक विजय शेखर शर्मा है |

  5. विजय शेखर शर्मा का जन्म कब और कहाँ पर हुआ

    विजय शेखर शर्मा का जन्म 7 जून 1978 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ |

  6. Paytm की स्थापना कब हुई थी

    Paytm की स्थापना 2010 में हुई थी |

  7. पेटीएम के सीईओ कौन है

    विजय शेखर शर्मा

उम्मीद करता हु की आपको ‘Vijay Shekhar Sharma Biography’ लेख अच्छा लगा होगा और आपको विजय शर्मा के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी | इस ब्लॉग पर हम इसी तरह के आर्टिकल लेकर आते है, आप हमारे ब्लॉग के और भी आर्टिकल भी पढ़ सकते है |

धन्यवाद

WRITER – ABHISHEK SANEL

अन्य भी पढ़े

रोहीत पवार (महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य) का जीवन परिचय

Leave a Reply